Search

 
 
 

धनबाद : सीवी एरिया में अवैध खनन स्थलों की डोजरिंग, 10 मुहाने बंद किए

 
Maithon : बीसीसीएल प्रबंधन ने सीवी एरिया 12 में 10 जनवरी को अवैध खनन स्थलों पर डोजरिंग अभियान चलाया. अभियान में पंचेत ओपी पुलिस का भी सहयोग लिया गया. इस दौरान जामदही बस्ती व उसके आसपास के करीब 10 अवैध खनन स्थलों पर डोजरिंग कर मुहानों को बंद किया गया. मुहाने को ओबी से ढंक दिया गया है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला के अवैध खनन की सूचना मिली थी. यहां से अवैध खनित कोयले को ट्रैक्टर, पीकअप वैन व ट्रकों पर लोड कर बाहर भेजने की बात सामने आई थी. इसके बाद बीसीसीएल सीवी एरिया प्रबंधन के साथ योजना बनाकर मुहानों की भराई काराई गई. अभियान में ओपी प्रभारी कुलदीप रोशन बारी, एजेंट प्रशांत बनर्जी, मैनेजर सुब्रतो मंडल, आदित्य राउत, प्रताप पोलाई आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jamsan-kunti-group-stalled-coal-transporting-for-4-hours-in-dhansar/">धनबाद

: जमसं कुंती गुट ने धनसार में 4 घंटे ठप रखी कोयला ट्रांसपोर्टिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही