Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा के दर्जनों मजदूर मासस में हुए शामिल

Maithon : चिरकुंडा के गोस्वामी पाड़ा स्थित अगजाडंगाल में 12 फरवरी को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में दूसरे संगठनों से जुड़े दर्जनों मजदूरों ने मासस की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया. चटर्जी ने कहा कि नए लोगों के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और मासस निरसा विधनसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा. उन्होंने कहा कि मासस की असली ताकत मजदूर ही हैं. पार्टी से शुरू से ही मजदूरों के अधिकरों की रक्षा की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है. इस मौके पर अंडरग्राउंड से ओपेनकास्ट कोलियरियों में स्थानांतरण होने की खुशी में मजदूरों ने पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को माला पहनाकर सम्मानित किया। इन कर्मियों का स्थानांतरण अरूप चटर्जी के अथक प्रयास से ईसीएल के बरमुड़ी कोलियरी सहित अन्य ओपनकास्ट कोलियरियों में हुआ है. मौके पर संतु चटर्जी, दीनानाथ रविदास, नान्टू गोस्वामी, वरुण डे, रामजी यादव, रामजी शर्मा, संतोष सिंह, बादल तंतुबाई, सोनू मिश्रा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-bike-riders-injured-after-being-hit-by-scorpio-one-serious/">धनबाद

: स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार 3 किशोर घायल, एक गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही