Search

 
 
 

धनबाद : माले व झामुमो के मजदूर संगठनों के दर्जनों सदस्य भाजपा में शामिल

 
Maithon : निरसा पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार देर शाम मिलन समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में ईसीएल चापापुर कोलियरी के झामुमो व भाकपा माले से जुड़े मजदूर संगठनों के दर्जनों नेताओं व सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पट्टा पहनाकर किया. उन्होंने कहा कि लाल झंडा के नेता मजदूरों के नाम पर राजनीति करते करते उद्योगपतियों के साथ हिस्सेदार बन गये हैं. मजदूर के साथ क्षेत्र की जनता भी अब उन्हें पहचान चुकी है. विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें करारा जवाब देगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता बंपी चक्रवर्ती व संचालन मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में हनान खान, कृष्ण मंडल, षष्ठी धीवर, महादेव राय, नईम खान, मयदुल इस्लाम, शफीक काजी, मस्तान काजी, नईम शेख, उत्तम मोदी, तपन बाउरी, मिथुन रवानी, सुधांशु चौहान, सुबोध मल्लिक शामिल हैं. यह भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-as-soon-as-the-government-is-formed-rs-2500-will-be-given-to-womens-accounts-from-december-hemant-soren/">रामगढ़

: सरकार बनते ही दिसंबर से महिलाओं के खाते में देंगे 2500- हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही