धनबाद: गोमो में रेलवे क्रॉसिंग पर पकडाये दर्जनों यात्री, जुर्माना देकर छूटे
Gomoh : गोमो आर पी एफ पोस्ट के जवानें ने 2 जून शुक्रवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच टिकट घर के समीप पैसेंजर ट्रेनों से उतर कर रेलवे क्रॉसिंग से बाहर निकल रहे दर्जनों यात्रियों को पकडा. पकड़े गए सभी लोगों को धनबाद रेल मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया, जहां सभी को जुर्माना भरना पड़ा. इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. पकड़े गए कई यात्रियों ने कहा कि गोमो आर पी एफ पोस्ट में जुर्माना देने को राजी थे. परंतु आरपीएफ के जवान उन्हें एक बड़े अपराधी की तरह धनबाद रेलवे कोर्ट ले आये, जहां जुर्माना देकर मुक्त हुए. इस कवायद में नाहक परेशानी हुई. य़ात्रियों का कहना था कि आरपीएफ के जवान रेल क्रॉसिंग करने से मना नहीं करते हैं. कुछ जवान सिविल ड्रेस में छिप कर रहते हैं और लोगों को पकड़कर त हैं और अपनी कर्मठता व उपलब्धि दर्शाते हैं. गोमो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4, 5, 6 के सामने बाहर निकलने के लिए चहारदीवारी खुली है, रास्ता बना हुआ है. सुविधाजनक व नजदीक होने के कारण यात्री उस रास्ते निकल पड़ते हैं. उसी रास्ते से रेल कर्मियों का आना जाना भी लगा रहता है. परन्तु रेल कर्मियों पर क्रॉसिंग से बाहर निकलना अपराध नहीं होता है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment