Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग करते पकड़े गये दर्जनो यात्री, जुर्माना देकर छूटे

 
आरपीएफ पोस्ट के जवानों ने की कार्रवाई, यात्रियों आरपीएफ जवानों को लेकर गुस्सा
 Gomoh : गोमो आरपीएफ पोस्ट के जवानों ने मंगलवार 25 जुलाई की दोरपहर को आरपीएफ पोस्ट के  पास चक्रधरपुर गोमो पैसेंजर ट्रेन से उतर कर रेलवे क्रॉसिंग पार कर बाहर निकल रहे दर्जनों यात्रियों को पकड़ा. बाद में यात्रियों से आरपीएफ पोस्ट में जुर्माना  लेकर छोड़ दिया गया. रेल क्रॉसिंग में पकड़े गए यात्रियों ने बताया कि आरपीएफ के जवान रेल क्रॉसिंग करने से मना नहीं करते बल्कि कुछ जवान सिविल ड्रेस में और कुछ वर्दी में छिपकर खड़े रहते हैं और लोगों के आते ही उन्हें पकड़ते हैं. यात्रियों ने कहा कि गोमो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 और 6 से बाहर निकलने के लिए चहारदीवारी खुली है. रास्ता बना हुआ है. सुविधाजनक व नजदीक होने के कारण यात्री उस रास्ते से निकल पड़ते हैं. उसी रास्ते से रेलकर्मी ठेकेदार के मजदूरों का भी आना जाना लगा रहता है. लेकिन ऐसे लोगों पर रेल क्रॉसिंग अपराध का कानून लागू नहीं होता. यह">https://lagatar.in/dhanbad-workers-celebrated-by-bursting-crackers-when-transfer-stopped/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : स्थानांतरण रुकने पर मजदूरों ने पटाखे फोड़ मनाई खुशी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही