Search

 
 
 

धनबाद : गोमो रेलवे क्रॉसिंग परदर्जनों यात्री धराए, जुर्माना देकर छूटे

 
Gomoh : गोमो रेलवे क्रॉसिंग पर आरपीएफ ने  23 जून को जांच अभियान चलाया. इस दौरान क्रॉसिंग होकर निकल रहे दर्जनों यात्रियों को पकड़ा गया. ये यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 4, 5 व 6 से उतरकर स्टेशन के दक्षिण की ओर टिकट घर के समीप टूटी दीवार रास्ते से बाहर निकल रहे थे. इनमें कई महिलाएं भी थीं. पकड़े गए सभी यात्रियों को धनबाद रेल मजिस्ट्रेट समक्ष पेशकर जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया. पकड़े गए यात्रियों ने बताया कि वे लोग गोमो आरपीएफ पोस्ट में ही जुर्माना देने को तैयार थे, लेकिन जवान उन्हें ट्रेन से धनबाद रेलवे कोर्ट ले गए, जिससे दिनभर परेशानी का सामना करना पडा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही