Search

 
 
 

धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच के मुफ्त कैंसर जांच शिविर में दर्जनों लोगों ने कराया टेस्ट

 
Nirsa : मारवाड़ी युवा मंच की ओर से 25 सितंबर को चिरकुंडा में मुफ्त कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों लोगों ने पहुंचकर जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लिया. मंच के प्रणव गाड्यान ने बताया कि अक्सर ये देखा गया है कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का पता तीसरे स्टेज में चलता है, तब तक काफी देर हो गई रहती है. इसी देखते हुए नि:शुल्क शिविर लगाकर क्षेत्र के लोगों को मुफ्त जांच की सुविधा दी गई. पढ़ें">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-on-the-water-bodies-on-the-last-day-of-pitru-paksha-remembered-the-ancestors/">पढ़ें

: धनबाद: पितृपक्ष के अंतिम दिन जलाशयों पर जुटे लोग, पुरखों को किया या एक दिन पहले शनिवार को मोबाइल चिकित्सा वैन के जरिए निरसा के बिड़लाढाल में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया था. मंच का मानना है कि यह भारतवर्ष की पहली कैंसर वैन है जिसमें मरीज की जांच कर कैंसर को डिटेक्ट किया दिया जाता है. ऐसी वेन भारतवर्ष में किसी भी संस्था के पास उपलब्ध नहीं है मंच का मकसद है कि देश में जिस तरह कैंसर की बीमारी बढ़ रही है, वह बहुत ही चिंताजनक है. समय रहते ही अगर इस बीमारी का पता लग जाय तो इसका ईलाज संभव है. शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के पंकज अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, प्रशक चौधरी, आदित्य गाड्यान, मीठू गाड्यान, आदर्श गाड्यान, अंकित अग्रवाल, मोहित गाड्यान,  रोहित खिड़किया, सौरभ अग्रवाल आदि का सहयोग रहा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-rail-roko-agitation-ends-trains-will-run-normally-from-september-26/">

धनबाद : रेल रोको आंदोलन समाप्त, 26 सितंबर से सामान्य रूप से चलेंगी ट्रेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही