Katras : जदयू का मिलन समारोह शुक्रवार को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स के प्रधान कार्यालय में हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह उपस्थित थे. समारोह में टुंडी की मतारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंचानंद रजवार के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा. दीप नारायण सिंह ने पार्टी में उनका स्वागत किया. सिंह ने कहा कि टुंडी विधानसभा में लगातार सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जदयू से जुड़ रहे हैं. इससे पार्टी मजबूत होगी और लोकसभा चुनाव में एनडीए को लाभ होगा. पार्टी में शामिल होने वालों में पूरन रजवार, मो. फिरोज अंसारी, रोहन महतो, अशोक कुमार गोप, अमित गोप, उत्तम गोप, बद्री सिंह आदि मुख्य हैं. मौके पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप, सहदेव प्रसाद सिंह, अशोक कुमार दास, महेंद्र दास, तारा बाबू, आनंद गोप, प्रिंस कुमार, काली चरण कुम्हार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : टुंडी के मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जदयू का दामन थामा
Last Updated: Apr 26, 2024 12:00 AM (IST)