Search

 
 
 

धनबाद : मेढ़ा पंचायत के दर्जनों महिला-पुरूष एनसीपी में शामिल

 
जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के मेढ़ा पंचायत के बाउरी टोला के दर्जनों महिला-पुरूष रविवार 23 जुलाई को प्रखंड अध्यक्ष विक्की बाउरी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी के नेतृत्व नेतृत्व में पार्टी के हर आंदोलन व कार्यक्रम में उनके कंधे से कंधे मिलाकर भाग लेगें. कहा कि उमेश गोस्वामी हमेशा शोषित, पीड़ित, गरीब लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत रहते हैं. गोस्वामी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनके विश्वास पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. कहा कि हर आंदोलन को उसके मंजिल तक पहुंचाकर ही रूकेंगे. मौके पर विमल गोराई, अरूण कुमार गोराई, मोहम्मद सद्दाम, काजल बाउरी, प्रदीप महतो व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bio-medical-waste-is-being-thrown-away-keeping-the-rules-in-the-bus-stand-fear-of-infection-is-haunting/#google_vignette">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बस अड्डा में नियमो को ताख पर रख फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट, सता रहा संक्रमण का डर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही