Search

 
 
 

धनबाद : कतरास की दर्जनों महिलाओं ने थामा जदयू का दामन

 
Kadras : कतरास के श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में शनिवार को जदयू का सदस्यता अभियान चलाया गया. बतौर मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शरीक हुए. कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त करते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण कीं. दीपनारायण सिंह ने उनका स्वागत किया. सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में शिला देवी, शकुंतला देवी, सीता देवी, जयंती देवी, चंपा देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, प्रमिला देवी, कोमल देवी,जमनी देवी,हेमंती देवी, गायत्री देवी, जीवानी देवी, पार्वती देवी, बसंती देवी, मुनिया देवी, धनेश्वरी देवी,लिलाबती देवी, मीरा देवी आदि शामिल हैं. दीपनारायण सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जदयू से जुड़ रही हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू टुंडी विधानसभा क्षेत्र में मजबूत विकल्प के रूप में दिखाई दे रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से टुंडी विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया. समारोह में पूर्व जिप सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, अशोक कुमार दास, गोपाल चन्द्र गोप, तारा बाबू, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-announced-to-give-government-job-to-a-member-of-chauhan-hembrams-family/">हेमंत

सोरेन ने चौहान हेंब्रम के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही