Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा व मासस के दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

 
Maithon : एग्यारकुड प्रखंड के मेढ़ा गांव में 14 मई को झामुमो ने मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में भाजपा व मासस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन, वरिष्ठ नेता अशोक मंडल व अन्य नेताओं ने माला पहना कर व गमछा ओढ़कर उनका स्वागत किया. बाउरी समाज के युवा नेता विकास बाउरी के नेतृत्व में झामुमो में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों से वे लोग काफी प्रभावित हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में निरसा से झामुमो प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे. झामुमो का दामन थामने वालों में प्रदीप राय, कृष्णा बाउरी, सुजीत पंडित, करण बाउरी, अजय बाउरी, मंगल राय, भुभन राय, श्याम राय, कुंतल राय, श्याम बाउरी, बाबन, विजय गोस्वामी राजेश राय, विश्वजीत राय, रोहित बाउरी, शुभम बाउरी, रविलाल किस्कु, मनीष राय, राहुल पासवान, सूरज राय, कल्याण सेनापति, श्यामल बनर्जी, अर्जुन राय, नीरज राय आदि मुख्य हैं. मिलन समारोह में जिला परिषद सदस्य मो. गुलाम कुरैशी, वीरेंद्र अटल, फारूख अंसारी, अमर लोहार, पवन माजी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fed-up-with-corruption-unemployment-people-gave-power-to-congress-in-karnataka-vikas/">धनबाद

: भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से तंग जनता ने कर्नाटक में कांग्रेस को दी सत्ता- विकास wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही