Search

 
 
 

धनबाद : कुल्टी के अवैध कोयला खदानों पर चला डोजर

 
Dhanbad : धनबाद के कुल्टी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल दामागोड़ीया ओपनकास्ट कोयला खदान के बोड़ीरा पेच साइड में पुलिस एवं बीसीसीएल प्रबंधन ने डोजरिंग कर सभी अवैध रेट हॉल को बंद कर दिया. इस संबंध में बीसीसीएल सुरक्षा अधिकारी देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि कई बार कोलियरी प्राधिकरण द्वारा यह कार्रवाई की जाती है. बावजूद इसके बार-बार अवैध खनन के लिए रेट होल बनाकर कोयला खनन करना शुरू कर दिया जाता है. इस अवैध रेट होल में खनन के दौरान हमेशा धंसान का डर बना रहता है. संभावित दुर्घटना और अवैध कोयला खनन कारोबार को रोकने के लिए अभियान चला कर डोजरिंग की जा रही है. यह ऑपरेशन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी. इस ऑपरेशन में बीसीसीएल के अधिकारी, सीआईएसएफ और कुल्टी थाना की चौरंगी फांडी पुलिस शामिल रही. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pm-modi-will-inaugurate-the-light-house-project-tomorrow-corporation-officials-took-stock-of-the-preparations/">रांचीः

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही