Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी-आईएसएम के छात्रों की संस्था फ़ास्ट फारवर्ड इंडिया (एफएफआई) की ओर से पेनमेन हॉल और जीजीएलटी में उम्मीद-2023 कार्यक्रम के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद के विद्यार्थियों ने छह इवेंट्स में पुरस्कार जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. डीपीएस के विजेता विद्यार्थियों सहित अन्य स्कूलों एवं ग्रामीण परिवेश से आने वाले विजेता बच्चों को समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो राजीव शेखर ने मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. निदेशक ने कहा कि एफएफआई का यह आयोजन विद्यार्थियों को कला-संस्कृति व खेल सहित तकनीकी क्षेत्र में मंच प्रदान करता है. उन्होंने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ummer-nrityanga-300x199.jpeg"
alt="" width="300" height="199" /> उम्मीद 2023 के नृत्यांगना इवेंट में प्रदर्शन करते बच्चे[/caption] एफएफआई के निकेत गुप्ता ने बताया कि सात इवेंट्स में जिले के 51 निजी सरकारी विद्यालयों के कुल 1,123 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. बता दें कि उम्मीद महोत्सव के अंतर्गत ध्वनि (गायन), चित्रहार (पेंटिंग), शह और मात (चेस), मास्टरमाइंड (क्विज), नृत्यांगना, रीसॉल्वड (डिबेट) और आइंस्टाइन प्लेग्राउंड (विज्ञान प्रदर्शनी) इवेंट्स का आयोजन किया गया था. समापन समारोह में संस्थान के उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार समेत दर्जनों प्राध्यापक मौजूद थे.
धनबाद को राज्य कराटे में 7 स्वर्ण सहित 21 पदक मिले [wpse_comments_template]
51 निजी व सरकारी स्कूलों ने लिया था हिस्सा
[caption id="attachment_535143" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="199" /> उम्मीद 2023 के नृत्यांगना इवेंट में प्रदर्शन करते बच्चे[/caption] एफएफआई के निकेत गुप्ता ने बताया कि सात इवेंट्स में जिले के 51 निजी सरकारी विद्यालयों के कुल 1,123 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. बता दें कि उम्मीद महोत्सव के अंतर्गत ध्वनि (गायन), चित्रहार (पेंटिंग), शह और मात (चेस), मास्टरमाइंड (क्विज), नृत्यांगना, रीसॉल्वड (डिबेट) और आइंस्टाइन प्लेग्राउंड (विज्ञान प्रदर्शनी) इवेंट्स का आयोजन किया गया था. समापन समारोह में संस्थान के उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार समेत दर्जनों प्राध्यापक मौजूद थे.
ग्रामीण बच्चों ने जीते चार खिताब
निकेत ने बताया कि आईआईटी के आसपास के ग्रामीण इलाकों में संचालित एफएफआई सेंटर के विद्यार्थियों ने 4 वर्ग में पुरस्कार जीता. जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी में अपने प्रोजेक्ट एसडीजी बोट के लिए प्रथम पुरस्कार, मास्टरमाइंड क्विज में तृतीय पुरस्कार, नृत्यांगन सोलो डांस में तृतीय पुरस्कार और डूयो एंड ट्रायों में द्वितीय पुरस्कार शामिल है. उन्होंने बताया कि एफएफआई का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के बच्चों को जिला स्तर पर एक बेहतर मंच प्रदान करना है. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-got-21-medals-including-7-gold-in-state-karate/">धनबाद को राज्य कराटे में 7 स्वर्ण सहित 21 पदक मिले [wpse_comments_template]
Leave a Comment