Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : समानता के सिद्धांत पर आधारित आदर्श समाज के पक्षधर थे डॉ. अंबेडकर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के गोविंदपुर स्थित आरएस मोर कॉलेज में 28 अप्रैल को आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का योगदान विषय पर सेमिनार हुआ. मुख्य वक्ता बिहार स्टेट मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर आईडी पासवान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ऐसा आदर्श समाज स्थापित करना चाहते थे जिसमें समानता, स्वतंत्रता व भ्रातृत्व के तत्व समाज के आधारभूत सिद्धांत हों. सेमिनार को प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो अविनाश कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के प्रो त्रिपुरारी कुमार ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजीत कुमार वर्णवाल ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र प्रताप, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ रत्ना कुमार, डॉ कुसुम रानी, डॉ नीना कुमारी, डॉ कुहेली बनर्जी, डॉ अमित प्रसाद, डॉ त्रिवेणी महतो, डॉ अवनीश मौर्य, प्रो स्नेहलता तिर्की, प्रो तरुण कांति खलखो, प्रो विनोद एक्का, प्रो सत्यनारायण गोराई, प्रो राकेश ठाकुर, प्रो स्नेहलता होरो, शंकर रविदास, मनोज तिर्की, सुजीत मंडल का योगदान रहा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-decision-on-job-to-local-in-hurl-in-10-days-otherwise-agitation-jmm/">

धनबाद : हर्ल में स्थानीय को नौकरी पर 10 दिन में निर्णय नहीं तो आंदोलन- झामुमो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही