Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीबीएमकेयू पीजी टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ भगवान पाठक

Dhanbad : डॉ भगवान पाठक को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पीजी टीचर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष और डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह को सचिव मनोनीत किया गया है. दोनों का मनोनयन एक मई को पीजी शिक्षकों की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ. बता दें कि डॉ पाठक हिंदी विभाग के शिक्षक हैं, जबकि डॉ धर्मेंद्र पीजी एनवायर्नमेंटल साइंस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष हैं. इनके अलावा डा कविता सिंह को उपाध्यक्ष, डा राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, डा मौसूफ अहमद को संयुक्त सचिव, डा कृष्ण मुरारी सिंह को संयुक्त सचिव व डा रीता सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है. पीजी शिक्षकों की बैठक में डा कौशिक दास गुप्ता, डा तनुजा कुमारी, प्रो आरपी सिंह, डा एके माजी समेत 30 पीजी शिक्षकों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही