Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू के प्रोफेसर डॉ. धनंजय बने रूसा के डिप्टी डायरेक्टर

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के फिजिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धनंजय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के डिप्टी डायरेक्टर पद पर हुई है. यह प्रतिनियुक्ति अगले 3 वर्षों के लिए हुई है. ज्ञात हो कि इस पद के लिए पिछले 12 सितंबर को रांची में साक्षात्कार हुआ था, जिसका रिजल्ट 11 अक्टूबर को निकला. रिजल्ट झारखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. डॉ. धनंजय को बीबीएमकेयू में प्रभारी रजिस्ट्रार और रूसा के को-ऑर्डिनेटर समेत कई पदों पर कार्य करने का अनुभव है. बता दें कि पिछले दिनों उन्होंने एचआरडी में हुई बैठक में बीबीएमकेयू की ओर से न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 के को-ऑर्डिनेटर के रूप में भाग लिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-in-kustaur-80-tonnes-of-illegal-coal-seized/">धनबाद

: कुस्तौर में पुलिस का छापा, 80 टन अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही