Search

 
 
 

धनबाद : कार्यकारिणी समिति की बैठक में डॉ हिमांशु शेखर व डॉ बीएन सिंह गुट का विलय

 
बीबीएमकेयूटीए ने सितंबर में चुनाव कराने का लिया निर्णय Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बीबीएमकेयूटीए) की कार्यकारिणी समिति की 26 जुलाई को हुई बैठक में डॉ. हिमांशु शेखर चौधरी और डॉ. बीएन सिंह गुट का विलय बीबीएमकेयूटीए में हो गया. बैठक में सितंबर के तीसरे सप्ताह में चुनाव कराने और अगस्त में बृहद कार्यकारिणी समिति की बैठक कराने का निर्णय लिया गया. विदित हो कि बीबीएमकेयूटीए के महासचिव डॉ. हिमांशु शेखर चौधरी ने चुनाव की तिथि, मतदान केंद्र तय करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कार्यकारिणी समिति सदस्यों की बैठक बुलाई थी. बीबीएमकेटीयू का चुनाव वर्ष 2020 से लंबित है. वर्ष 2017 में बीबीएमकेयू अलग विश्वविद्यालय बनने के बाद बीबीएमकेयूटीए का पहला चुनाव फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (फूटाज) की देखरेख में जनवरी 2018 में हुआ था. कोरोना महामारी और बार-बार कुलपति के बदले जाने से फिर चुनाव समय पर नहीं हो सका. पहले चुनाव में ही विश्वविद्यालय के शिक्षक दो खेमे में बंट गए. डॉ. हिमांशु शेखर चौधरी और डॉ. बीएन सिंह महासचिव पद पर आसीन थे. गुटबाजी में अलग-अलग दो एसोसिएशन का गठन किया गया. 26 जुलाई की बैठक में दोनों गुटों का विलय कर दिया गया. बैठक में शामिल बीबीएमकेयूटीए के प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र आर्यन ने 26 जुलाई की बैठक को शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण करार दिया. बैठक की अध्यक्षता डॉ. आरके तिवारी ने की. मौके पर महासचिव डॉ. हिमांशु शेखर चौधरी, सचिव डॉ. कृष्ण मुरारी, कोषाध्यक्ष डॉ अमूल्य सुमन बेक, डॉ डीके गिरि, डॉ के मुखोपाध्याय, डॉ आरआर पाल, डॉ अनिल सिंह, पीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भगवान पाठक, कोषाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, डॉ लीलावती कुमारी, डॉ कल्पना प्रसाद समेत दूसरे गुट के डॉ बीएन सिंह, डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ संजय सिंह, प्रो डीके चौबे, डॉ केएम सिंह और अन्य शिक्षक मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ipo-of-asarfi-hospital-listed-at-100-premium/">धनबाद

: 100% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ असर्फी हॉस्पिटल का आईपीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही