Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी मुख्यालय दिल्ली के निदेशक डॉ. जेपी शूर 7 को सिंदरी आएंगे

 
Sindri : राष्ट्रीय बेस्ट टीचर और डीएवी पब्लिक स्कूल मुख्यालय नई दिल्ली के निदेशक डॉ. जेपी शूर 7 अप्रैल की शाम डीएवी सिंदरी आएंगे.  यह जानकारी स्कूल प्रबंधन ने दी है. डॉ. शूर बोकारो से देवघर जाने के क्रम में सिंदरी में प्रवास करेंगे. ज्ञात हो कि डॉ. जेपी शूर कई बड़े राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं. वर्ष 1992 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने उन्हें बेस्ट टीचर स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया था. वहीं, 1996 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने राष्ट्रीय बेस्ट टीचर अवार्ड से नवाजा था. डीएवी मैनेजमेंट कमेटी उन्हें महात्मा हंसराज बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है. इस साल के वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में बेस्ट इंस्पायरिंग पर्सन का खिताब इनके नाम दर्ज है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-list-of-examination-centers-of-pg-sem-1-released-in-bbmku/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में पीजी सेम-1 के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही