Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी के वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक डॉ केके ठाकुर का निधन

Advertisement
Advertisement
विद्यापति परिषद, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, लायंस क्लब सहित प्रशंसकों ने जताया शोक
Sindri : एफसीआइएल सिंदरी के पूर्व संस्कृत शिक्षक सह प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत ठाकुर का निधन रविवार 20 जुलाई की सुबह लगभग ग्यारह बजे हृदयाघात से हो गया है. उन्हें असर्फी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने अंतिम सांसें ली. असर्फी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया. उनकी अंत्येष्टि सुल्तानगंज में 31 जुलाई को की जाएगी. डॉ केके ठाकुर विद्यापति परिषद सिंदरी के संरक्षक भी थे. सिंदरीवासियों में उनके प्रति अपार स्नेह था. विद्यापति परिषद सिंदरी के महासचिव चंद्रशेखर झा ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है. वहीं सिंदरी चैंबर ऑफ कामर्स कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया व लायंस क्लब सिंदरी के क्लब एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत पाण्डेय ने उन्हें सिंदरी का धरोहर बताते हुए श्रद्धांजलि दी है. स्व डॉ केके ठाकुर अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र धीरज व फणीन्द्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mp-inaugurated-digital-ultra-sonography-machine/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: सांसद ने डिजिटल अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही