Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डॉ ममता झा रुद्रांशी बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान के लिए चयनित

Katras: कतरास (Katras) बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा की छोटी बहन तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डा शिवानी झा की छोटी ननद शिक्षाविद्, लेखिका, साहित्यकार और प्रखर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा डॉ. ममता झा रुद्रांशी को विश्व प्रसिद्ध बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान 2023 के लिए चयन किया गया है. उनके शैक्षणिक, साहित्यिक और सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें नामित किया गया है. यह सम्मान संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को एक भव्य सम्मान समारोह  में 67 लब्ध प्रतिष्ठित लोगों को दिया जाएगा. समारोह सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू,जायल, नागौर, राजस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है. मूलत: धनबाद में जन्मीं डॉ. ममता झा रुद्रांशी का स्थायी निवास भागलपुर बिहार है. उनकी  CBSE बोर्ड, कक्षा दस की चार शैक्षणिक किताबें प्रकाशित हुई हैं. चयन होने की ख़बर से शिक्षा और समाज सेवा क्षेत्र में भी  हर्ष व्याप्त है. मंडल समाज के केंद्रीय सचिव गौतम मंडल, भाजमो के जिलाध्यक्ष उदय सिंह, सांसद प्रतिनिधि शंकर चौहान, विनय सिंह, अनुज सिंहा, डा नेहा झा, डा धीरज चौधरी, अनंत श्री कृष्ण आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही