Search

 
 
 

धनबाद:  बीबीएमकेयू के स्थायी कुलपति बने डॉ शुकदेव भोई और डॉ पवन कुमार पोद्दार प्रतिकुलपति

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रति कुलपति को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है. डॉ शुकदेव भोई को कुलपति तथा प्रतिकुलपति डॉ पवन कुमार पोद्दार को बनाया गया है. यह जानकारी 20 जून सोमवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने एक पत्र जारी कर दी. नए कुलपति अभी लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ दिल्ली में संस्कृत साहित्य के विभागाध्यक्ष हैं, जबकि प्रति कुलपति डॉ पवन पोद्दार तिलका मांझी विश्वविद्यालय में पीजी कॉमर्स के प्रोफेसर हैं. स्थापना काल से बीबीएमकेयू में चार कुलपतियों ने प्रभार संभाला है, जिनमें तीन प्रभारी कुलपति रहे हैं, जबकि दो स्थायी कुलपति का पद भार संभाल चुके हैं. वर्तमान में प्रभारी कुलपति डॉक्टर मुकुल नारायण देव हैं. बीबीएमकेयू की स्थापना 23 मार्च 2017 को हुई थी. 11 नवम्बर 2017  31 मई 2018 तक  डॉ डीके सिंह प्रभारी कुलपति रहे. स्थायी कुलपति के रूप में डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव 1 जून 2018 से 31 अगस्त 2021 तक पद पर रहे. प्रभारी कुलपति आईएस कमल जॉन  1 सितंबर 2021  31 जनवरी 2022 तक, जबकि प्रभारी कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने 8 फरवरी 2021 को प्रभार ग्रहण किया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही