Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित किया : रागिनी सिंह

Advertisement
Advertisement
भाजपा की झरिया इकाई ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई डॉक्टर साहब की पुण्यतिथि jharia : भाजपा की झरिया नगर इकाई ने शुक्रवार 23 जून की शाम कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह एवं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि आज का दिन देश के लिए महत्वपूर्ण है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित किया. देशहित में अनेक कार्य किए, जिन्हें भुलाना संभव नहीं है. हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है. 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और दो निशान, दो विधान और दो संविधान का खुला विरोध किया. कश्मीर समस्या को लेकर बड़े संघर्ष की शुरूआत की. तात्कालिक कांग्रेस सरकार के कुचक्र के कारण डॉ. मुखर्जी जेल गए और वहां जेल में ही संदिग्ध हालत में मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान किया. उनके संकल्प से कश्मीर में धारा 370 हटी. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्वान, राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जीवन मूल परंपरा व संस्कृति के पुजारी थे. धारा 370 हटाने के लिए डॉक्टर साहब ने जो बलिदान दिया, उस पर हमें गर्व है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उस संकल्प को पूरा किया. डॉ. मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे. मोके पर मुख्य रूप से उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, दिलीप भारती, रघुराम, शैलेंद्र सिंह, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, दिलीप आडवाणी, अजय वर्मा, रंजीत रवानी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत : चंद्रशेखर सिंह

[caption id="attachment_677795" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/balidan-diwas-dhn-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> डॉ मुखर्जी को श्रद्धांजिल देते भाजपा नेता व कार्यकर्ता.[/caption] Dhanbad : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की धनबाद जिला महानगर इकाई ने कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया. भूली के बूथ नंबर पांच पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंका पाल, जिला महामंत्री श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, संतोषी आनंद, मटुक मिश्रा, सुप्रभात सिंह, वैद्यनाथ महतो, कमल प्रसाद महतो आदि मौजूद थे.

डॉ मुखर्जी के बलिदान को हमेशा याद रखेंगे सिंदरीवासी: तारा देवी

[caption id="attachment_677805" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/tara-devi-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> महाजनसंपर्क अभियान में महिलाओं को जानकारी देतीं सिंदरी विधायक पत्नी तारा देवी व प्रकाश बाउरी.[/caption] Sindri : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने शुक्रवार 23 जून को अपने आवासीय कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विधायक पत्नी ने कहा कि सिंदरी में औद्योगिक क्रांति लाने और नगर को बसाने वाले को नमन करती हूं. सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके कार्यों व बलिदान को हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत पहाड़पुर बूथ संख्या 323 में घर-घर जाकर की. उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समस्याओं को सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया. उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के समर्थन हेतु 9090902024 पर मिस कॉल करने की अपील की. मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतलाल प्रामाणिक, भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री निताई रजवार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, कुमार महतो, पश्चिमी बलियापुर मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, श्रवण कुमार, संतोष, धर्मेंद्र महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-artificial-intelligence-is-stopping-the-process-of-development-of-intelligence-in-people-vice-chancellor/">धनबाद

: लोगों में बुद्धि विकास का क्रम रोक रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- प्रति कुलपति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही