Search

 
 
 

धनबाद : एकता व अखंडता के लिए जीवन भर समर्पित रहे ड़ॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी :  सांसद

 

  बलिदान दिवस पर भाजपा विधायक, पूर्व मेयर व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Dhanbad : भाजपा नेताओं ने बलिदान दिवस के अवसर पर जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया. सिटी सेंटर स्थित डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा एवं पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. सांसद ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारत की संप्रभुता की रक्षा और सार्वभौमिक उत्कर्ष के लिए डॉ मुखर्जी सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता. पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद लाटा एवं अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर नितिन भट्ट, संजय झा, अशोक पाल, अमरजीत कुमार, स्वरूप भट्टाचार्य, मुन्ना सिंह, रिंकू सिन्हा, सतेंद्र मिश्रा, दीपक सिंह, उमेश सिंह, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही