Search

 
 
 

धनबाद : बीएसएस कॉलेज में डॉ. सुबोध को हटा डॉ. उषा को बनाया प्रोफेसर इंचार्ज

 
Dhanbad : बीएसएस महिला कॉलेज, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mla-raj-sinha-will-distribute-1-25-lakh-earthen-lamps-on-diwali/">(Dhanbad)

की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. उषा शर्मा को डॉ. सुबोध कुमार की जगह कॉलेज का प्रोफेसर इंचार्ज बनाया गया है. वह प्राचार्य डॉ. करुणा की अनुपस्थिति में प्राचार्य का कार्य भी संभालेंगी. इस बाबत तदर्थ कमेटी की सचिव डॉ. पुष्पा कुमारी ने 12 अक्टूबर को आदेश जारी किया है. आदेश जारी होने के बाद डॉ. उषा ने डॉ. सुबोध कुमार से चार्ज भी ले लिया. ज्ञात हो कि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. करुणा लंबी छुट्टी पर हैं. उनके स्थान पर वरीयता क्रम में 20 शिक्षकों से जूनियर डॉ. सुबोध कुमार को प्रोफेसर इंचार्ज सह प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया था. इसके बाद से ही इस मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया था.

शिक्षकों ने डॉ. सुबोध के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा

उल्लेखनीय है कि जूनियर शिक्षक को प्रोफेसर इंचार्ज बनाकर प्राचार्य का कार्य सौंपने पर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने डॉ. सुबोध कुमार और सचिव डॉ. पुष्पा कुमारी के खिलाफ पिछले माह मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने इसकी शिकायत तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. सुखदेव भोई व अन्य सदस्यों से भी की थी. पिछले 12 सितंबर को तदर्थ कमेटी की बैठक के बाद अध्यक्ष सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि योग्यता और वरीयता के आधार पर ही प्रभारी प्राचार्य या प्रोफेसर इंचार्ज का चयन किया जाए. इसके एक महीने बाद उनके आदेश को अमलीजामा पहनाया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-co-removed-illegal-possession-from-medha-dairy-land-on-the-order-of-the-court/">नबाद:

सीओ ने कोर्ट के आदेश पर मेधा डेयरी की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही