Search

 
 
 

धनबाद: असर्फी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सूरज चवण अब गिरिडीह में करेंगे इलाज

 
Dhanbad : असर्फी हॉस्पिटल ने गिरिडीह में कार्डियक ओपीडी की स्थापना की शुरुआत शुरू कर दी है. मरीजों की परेशानी को देखते हुए डॉ. सूरज ने महसूस किया था कि गिरिडीह में भी कार्डियक ओपीडी की व्यवस्था होनी चाहिए तथा असर्फी हॉस्पीटल के प्रबंधक के समक्ष अपनी बात रखी थी. असर्फी हॉस्पिटल के प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा को लेकर 24 मई से गिरिडीह में हर माह के दूसरे और चौथे बुधवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सूरज चवण अपनी सेवा देंगे. इमेजिका हेल्थ स्कैन सेंटर बोरो गिरिडीह में मरीजों का इलाज 11 बजे से 1 बजे तक करेंगे. आजकल की जीवन शैली के कारण हृदय की गंभीर बीमारी से मरीज ग्रासित हो रहे हैं, जिन्हें सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है, वैसे मरीजों को बड़े शहरों जैसे बेंगलुरू, दिल्ली और अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बता दें कि असर्फी हॉस्पिटल का कार्डियोलॉजी विभाग अपने प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञों के लिए जाना जाता है. यहां डॉ. सूरज हर माह लगभग एक सौ से भी ज्यादा हृदय रोगियों की जान बचा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही