Search

 
 
 

धनबाद : सीएसएफ लीक जैसी गंभीर बीमारी की सर्ज़री में स्पेशलिस्ट हैं डॉ.विवेक डोकानिया

 
Dhanbad : सीएसएफ लीक जैसी गंभीर और जटिल बीमारी से ग्रसित मरीज़ों के लिए धनबाद का एशियन द्वारका दास जालान सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और डॉ.विवेक डोकानिया उम्मीद की किरण साबित हो रहे हैं. यहां सर्जरी के ज़रिए सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ) लीक के अलावा डॉ.विवेक डोकानिया (ईएनटी, हेड एंड नेक एंड फेशियल ट्रॉमा सर्जन) ने और भी 320 जटिल बीमारियों का सफल इलाज़ किया. डॉ.विवेक डोकानिया ने बताया कि सीएसफ मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड में पाया जाने वाला एक तरह का पानी है. ये ब्रेन में प्रोटीन, एंजाइम और हार्मोन आदि के ट्रांसमिशन में मदद करता है. आसान भाषा में समझें तो ये ब्रेन का वो पानी है जो कि मस्तिष्क के आस-पास रहता है. इसे पोषण देता है और इसे झटकों से बचाता है. अगर ये पानी ब्रेन की कोशिकाओं से बहकर नाक से लीक होने लगता है तो, इसे सेरिब्रेल स्पाइनल फ्यूइड लीक कहते हैं. [caption id="attachment_415044" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/OT-300x215.jpg"

alt="" width="300" height="215" /> ऑपरेशन थियेटर में सीएसएफ की सर्जरी के दौरान डॉ.विवेक डोकानिया[/caption] हाल ही में चास निवासी 45 वर्षीय मरीज कुंती देवी एशियन अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओपीडी में नाक से लगातार पानी गिरने की शिकायत लेकर पहुंची थी. इसके पहले लंबे समय से उनका इलाज एलर्जी व सर्दी-जुकाम समझ कर चल रहा था. ओपीडी में जब ईएनटी के डॉ.विवेक डोकानिया ने जांच की तो पता चला कि यह मामला सर्दी-जुकाम का नहीं बल्कि सेरिब्रो स्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ) है. उन्होंने बताया एंडोस्कोपिक स्कल बेस रिपेयर और सीएसएफ नजल लीक क्लोजर के लिए मरीज. की जांघ से टिशू लेकर जिसमे तीन लेयर टिशू के अलावा, फेशियल लाटा और फिब्रिंग बायोगलु से मिश्रण करके ब्रेन और नाक वाले छिद्र को बंद किया गया. उन्होंने बताया की चार महीने पूर्व भी सीएसएफ लीक से पीड़ित चास निवासी 60 वर्षीय मरीज़ गीता देवी का इलाज़ किया गया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cash-and-jewelery-worth-two-lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-agyarkund/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एग्यारकुंड में बंद आवास का ताला तोड़कर नकद व दो लाख के गहने चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही