धनबाद : डॉ. विवेक कुमार नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित
Dhanbad : झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार को दिल्ली के दसाना फाउंडेशन ने नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया है. उन्हें यह सम्मान मरीजों की सेवा व दंत चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है. दिल्ली में 20 अप्रैल को आयोजित समारोह में भाजपा सांसद मनोज तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया. धनबाद निवासी डॉ. विवेक कुमार फिलहाल रांची के रिम्स में कार्यरत हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment