Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कतरास में टाइल्स मार्बल से घेर ली नाली, कैसे होगी सफाई

नगर निगम प्रशासक कर रहे सफाई करने व अतिक्रमण हटाने का वादा

 Katras :  कतरास में प्रत्येक वर्ष बरसात के समय प्रमुख सड़कों सहित गली-मुहल्लों की हालत बदतर हो जाती है. नालियों में भरे कचरे की सफाई उचित ढंग से नहीं होने व अतिक्रमण के कारण नालियों का कचरा व गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है. स्थिति काफ़ी नारकीय हो जाती है. पिछले दिनों नालियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हुआ, परंतु पुनः बंद भी हो गया. स्थिति पहले की तरह होती जा रही है. मानसून अब आने ही वाला है. नालियों की सफाई का काम नगर निगम के कर्मी कर रहे हैं. परंतु कई जगहों पर नालियों पर अतिक्रमण से सफाई कर्मियों को भारी दिक्क़त भी हो रही है. कई जगहों पर दुकानों के बाहर नाली के ऊपर टाइल्स मार्बल लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है. इससे सफाई में परेशानी हो रही है. [caption id="attachment_671715" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/shabbir-alam-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शब्बीर आलम, प्रशासक नगर निगम कतरास[/caption] हालांकि कतरास नगर निगम प्रशासक शब्बीर आलम का दावा है कि बरसात के पहले कतरास में सभी नालियों की सफाई करा ली जाएगी. नालियों के ऊपर जो भी अतिक्रमण किया गया है, उसे हटाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही