Search

 
 
 

धनबाद : केएसजीएम कॉलेज जाने वाली सड़क पर बह रहा नाले का पानी, छात्रों को हो रही परेशानी

 
निरसा हाई स्कूल भी इसी कीचड़नुमा सड़क से जात हैं बच्चे, जनप्रतिनिधियों के सिले होठ, लोगों में आक्रोश
Nirsa : निरसा प्रखंड क्षेत्र के हटिया मोड़ से निरसा हाई स्कूल व केएसजीएम कॉलेज तक जाने वाली इकलौती सड़क बदहाल है. आम दिनों में ही यह रास्ता कीचड़नुमा रहता है. बारिश में स्थिति और ज़्यादा नरकीय हो जाती है. सड़क पर कीचड़ व गंदगी से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आमलोगों को भी परेशानी हो रही है. अभिभावक, ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह समस्या आज की नहीं है. वरीय पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की गई है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

साप्ताहिक हाट बना परेशानी का सबब

जीटी रोड़ छोड़ते ही यह सड़क शुरू हो जाती है. सड़क के बगल में ही गुरुवार और रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में काफी भीड़ होती है. इन दो दिन तो इस सड़क पर चलना दुर्लभ हो जाता है. सड़क के दोनों और बने नाला के ऊपर ही दुकानदार दुकान लगा देते हैं. दूसरी और नाला भर जाने के कारण आसपास रहने वाले लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बीडीओ से लगाई गुहार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने बीडीओ को एक पत्र लिखकर नाला निर्माण की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर नाला निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू नहीं हुआ तो इसके खिलाफ जन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा.

मुखिया जी कहिन

यह सड़क भमाल पंचायत के अधीन पड़ता है. पंचायत के मुखिया योगेंद्र यादव ने भी माना कि सड़क के दोनों और बने नाला की स्थिति जर्जर है. नाला भर गया था जिसे उन्होंने अपने स्तर से साफ भी करवाया है. कहा कि फंड आते ही नाला का मरम्मत कार्य करवाएंगे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-theft-in-sindris-pdil-employees-residence/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी के पीडीआईएल कर्मी के आवास में हुई चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही