Search

 
 
 

धनबाद : नहीं हुई नालों की सफाई, जेसी मल्लिक के कई घरों में घुसा बारिश का पानी

 
हजारों रुपए के सामान हुए बर्बाद, नगर निगम को कोस रहे लोग    Dhanbad : जेसी मल्लिक रोड स्थित नेपाल काली मंदिर के पास के लगभग एक दर्जन घरों में 29 जुलाई की देर रात हुई बारिश का पानी प्रवेश कर गया. इससे लोगों के हजारों रुपए के समान बर्बाद हो गए. निचले तल्ले में रहने वाले सभी लोगों के घरों का फर्नीचर, बिस्तर, दरी, चटाई समेत कई सामान बारिश के पानी में डूब गए. आरएन सिंह के आधा दर्जन किराएदार, श्यामल दत्ता के किरायेदार नीरज सिन्हा और सुभाष दां के घर में पानी प्रवेश कर गया. स्थानीय निवासी श्यामल दत्ता ने बताया कि मंदिर के बगल से गुजरने वाली नाली की सफाई नगर निगम द्वारा ठीक तरीके से नहीं की जाती है. नाली में एक से डेढ़ फीट मलवा जमा है. तेज़ बारिश होने पर नाली का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में प्रवेश कर जाता है. बता दें कि नगर निगम के अधिकारी प्रतिवर्ष बरसात शुरू होने के पूर्व शहर के सभी बड़े नालों की सफाई का दावा करते हैं. लेकिन नालों की सफाई जमीन पर कम और कागजों पर ज्यादा होती है. यही कारण है कि शहर में रहने वाले नगर मिगम क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thousands-of-jewelry-and-cash-looted-from-railway-workers-house/">धनबाद

: रेल कर्मी के घर से हज़ारों के गहने व नगद लूटे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही