Search

 
 
 

धनबाद:  ट्रेड फेयर में ड्राई फ्रूट्स व बांग्लादेशी जामदानी साड़ी का बोलबाला

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आशी नेशला इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड व सनशाइन इवेंट्स की ओर से रणधीर वर्मा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के दूसरे दिन अफगानी ड्राई फ्रूट्स व बांग्लादेशी जामदानी साड़ी की खूब डिमांड रही. कानपुर के लेदर बैग और कारपेट और रुग्स भी लोगों ने खूब पसंद किये. मेला में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी. मेला 25 सितंबर तक हर दिन दोपहर 2:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक चलेगा.

  ट्रेड फेयर में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के 150 स्टॉल

[caption id="attachment_422848" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/black-kismis-300x184.jpeg"

alt="" width="300" height="184" /> ड्राई फ्रूट्स के स्टॉल पर ब्लैक किशमिस[/caption] मौके पर आयोजक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेड फेयर में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के लगभग 150 स्टॉल लगे हैं. इस मेले में रीयल स्टेट के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स में एलजी, फर्नीचर में कोलकाता से टच वुड, कानपुर से आए ई लेदर बैग, मार्बल से निर्मित विशाल आकृति, बिना पानी का कूलर, लखनऊ के किचन वर्क, शू रैक आदि के भी स्टॉल लगे हैं.

   ढाका के रेशम सिल्क की साड़ियों ने जीता दिल

ट्रेड फेयर में आकर्षण का केंद्र अफगान के काबुल से लाए 51 तरह के ड्राई फ्रूट्स हैं, जो पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं. उनके पास अखरोट, बादाम, ब्लैक किसमिस, ब्लू बेरी, अंजीर से लेकर दुबई व अफगानिस्तान के खजूर सहित असली केसर भी देखने को मिल रहा है. इसके अलावा ढाकाई जामदानी साड़ी को भी खूब सराहना मिल रही है. बांग्लादेश के ढाका से आए मसूद मियां ने बताया कि वह कई तरह की साड़ी लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में ढाका के रेशम सिल्क से बनी साड़ियों की जबरदस्त डिमांड है. धनबाद के लोग भी साड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-nsui-expands-bbmku-committee/">धनबाद:

एनएसयूआई ने किया बीबीएमकेयू कमेटी का विस्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही