Search

 
 
 

धनबाद : शिवलीबाड़ी में पेयजल संकट, टंकी का पानी दूसरे इलाकों में भेजा जा रहा

 

जिप सदस्य ने समस्या पर ग्रामीणों संग के साथ की बैठक

Maithon : कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के दुसाध बिगहा में व्याप्त पेयजल समस्या पर जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने 27 जून को ग्रामीणों के साथ बैठक की. समास्या के समाधान पर उन्होंने ग्रामीणों से सुझाव मांगा. बैठक में उपस्थित जलसहिया पति बैद्यनाथ रवानी की राय ली. ग्रामीणों ने बताया कि मुगमा जलापूर्ति योजना के तहत गोपीनाथपुर और शिवलीबाड़ी मुंडाधौड़ा में जलापूर्ति के लिए एग्यारकुंड मेला मैदान में दो लाख गैलन क्षमता की पानी टंकी बनाई गई है. इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. क्योंकि उक्त टंकी का पानी ग़लत ढंग से अन्य गांवों में पहुंच रहा है. वहीं, कालीमंडा बारीक मैदान में नई पानी टंकी बनाई गई है. इस टंकी का पानी भी ग़लत ढंग से कालीमंडा पहुंचाया जा रहा है. इस पर रोक लगने से ही उन्हें समुचित पानी मिल सकेगा. जिप सदस्य कुरैशी ने ग्रामीणों को समस्या का निदान जल्द कराने का आश्वासन दिया. बैठक में जनार्दन पासवान, वीरेंद्र यादव, अजय रवानी, बैजनाथ रवानी, मुंशी पासवान, अशोक मंडल, धीरेंद्र पासवान, विवेक पासवान, गोविंद पासवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-on-4th-in-all-projects-against-privatization-of-pension-system-and-dvc/">धनबाद

: पेंशन सिस्टम व डीवीसी के निजीकरण के खिलाफ सभी परियोजनाओं में प्रदर्शन 4 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही