Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 2 करोड़ गबन के आरोपी पेयजल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार जेल भेजे गए

Dhanbad : दुमका में पदस्थापित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को पद का दुरुपयोग कर सरकारी राशि गबन के आरोप में एसीबी ने 17 मई की सुबह गिफ्तार कर लिया. एसीबी डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि संजय कुमार की गिरफ्तारी धनबाद के गोविंदपुर व निरसा में नलकूप लगाने से जुड़े मामले में हुई है. उनके खिलाफ धनबाद एसीबी में मामला दर्ज है. एसीबी की टीम उन्हें रांची के अरगोड़ा स्थित आवास से गिरफ्तार कर धनबाद लाई. यहां एसीबी के विशेष न्यायाधीश नीरज कुमार विश्वकर्मा की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. तकनीकी परीक्षण कोषांग की जांच में कुल दो करोड़ रुपए के गबन का पता चला था.

11 इंजीनियर व 18 ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज है मामला

धनबाद जिले के गोविंदपुर व निरसा प्रखंड विभिन्न पंचायतों में वर्ष 2011-12, 2012-13 व 2013-14 में सरकारी नलकूप लगाए गए थे. इंजीनियरों ने ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर राशि का गबन किया था. इस मामले में मंत्रिमंडल निगरानी विभाग की अनुमति मिलने पर एसीबी ने  ने दिसंबर 2022 में 29 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.  आरोपियों में कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सहित 11 इंजीनियर और 18 ठेकेदार शामिल हैं. आरोपियों ने गोविंदपुर और निरसा प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों में नलकूप लगाने में गड़बड़ी की थी. शिकायत की जांच में धनबाद एसीबी ने मामले को सही पाया था.

आरोपियों में ये हैं शामिल 

आरोपियों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्कालीन कनीय अभियंता वंश नारायण राम (वर्तमान में दुमका के जामा में पदस्थापित), तत्कालीन सहायक अभियंता अक्षयलाल प्रसाद (पीएचइडी पानी टंकी, बालीडीह, बोकारो से सेवानिवृत्त) , तत्कालीन सहायक अभियंता सहेंद्र रजक वर्तमान में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला, तत्कालीन कनीय अभियंता अनिल कुमार सिन्हा वर्तमान में कनीय अभियंता तोपचांची प्रमंडल संख्या-02, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता संजय कुमार झा वर्तमान में अधीक्षण अभियंता दुमका, तत्कालीन कनीय अभियंता सुनील कुमार वर्तमान में कनीय अभियंता गिरिडीह, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार वर्तमान में अधीक्षण अभियंता रांची अंचल, तत्कालीन कनीय अभियंता देवेंद्र नाथ महतो वर्तमान में कनीय अभियंता (प्राक्कलन) पेयजल एवं स्वच्छता अंचल धनबाद, तत्कालीन प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी जेम्स विलियम टोपनो वर्तमान में आरईओ जमशेदपुर, तत्कालीन कनीय अभियंता सुमेश्वर मिश्रा वर्तमान में कनीय अभियंता पीएमयू डोरंडा रांची, तत्कालीन सहायक अभियंता दयाशंकर प्रसाद अभी सेवानिवृत्त (कुसुम विहार, कोयला नगर, धनबाद), ठेकेदार मेसर्स बिनोद इंटरप्राइजेज भूईफोड़ के बिनोद कुमार, संवेदक मेसर्स शिवपूजन प्रसाद गोविंदपुर, संवेदक मेसर्स चंद्रशेखर झा धनबाद, संवेदक सियाराम राय धैया, संवेदक मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन धनबाद, संवेदक तालेवर महतो भोजूडीह महाराजगंज टुंडी, संवेदक मेसर्स नीलम सिन्हा झाड़ूडीह, संवेदक अभय सिन्हा, संवेदक जय माता दी बोरवेल की रेखा सिन्हा सिमलडीह तेलीपाड़ा हीरापुर, संवेदक मेसर्स अरिहंत कंस्ट्रक्शन धनबाद, संवेदक नरेंद्र कुमार चौधरी धनबाद, संवेदक संजय कुमार शर्मा धनबाद, संवेदक मेसर्स कल्याणेश्वरी कंस्ट्रक्शन मैथन, संवेदक मेसर्स सूर्या कंस्ट्रक्शन मैथन, संवेदक उत्पल दास पिंड्राहाट, संवेदक मेसर्स बिनोद कुमार लाल (दिलीप कुमार राय) धनबाद, संवेदक मुकेश कुमार सिंह झाडूडीह धनबाद और संवेदक मनोज कुमार सिंह झाड़ूडीह शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-managing-director-of-hrl-held-talks-with-the-mp-assured-to-fulfill-the-demands/">धनबाद

: हर्ल के प्रबंधक निदेशक ने सांसद से की वार्ता, मांगें पूरी करने का आश्वासन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही