Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा में पेयजल समस्या एक हफ्ते में दूर नहीं हुई तो आंदोलन- रंजीत

Advertisement
Advertisement

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्याप्त पेयजल संकट से आम लोग त्रस्त हैं. झामुमो के युवा नेता रंजीत कुमार रवानी ने 22 जून को नगर परिषद कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान जल्द करने की मांग की. यह चेतावनी भी दी कि समस्या एक सप्ताह के अंदर दूर नहीं की गई, तो झामुमो जोरदार आंदोलन करेगा. साथ ही पेयजलापूर्ति के लिए सरकार से आवंटित राशि के उपयोग की जांच के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ज्ञापन दिया जाएगा. रवानी ने कहा कि वार्ड संख्या 8, 18, 19, 21 सहित अन्य कई वार्डों में पेयजल की भारी किल्लत है. लोगों ने चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना के तहत कनेक्शन लिया है, लेकिन नियमित व पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है. लोग पानी के बिल का भुगतान भी नियमित कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चिनप प्रशासन पेयजल पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुका है, इसके बावजूद यह स्थिति समझ से परे है. झारखंड सरकार पानी मद में चिनप को अबतक करीब 27 करोड़ रुपये दे चुकी है. मेंटेनेंस के लिए अलग से सालाना एक करोड़ रुपए मिलते है. फिर भी यहां की जनता पानी के लिए तरस रही हैण् यह जांच का विषय है. मौके पर खुश्बू खातून, आसमा खातून, रूबीया परवीन, रुक्साना बानो, आदिल हुसैन, रामकिशोर यादव सहित पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-barauni-coimbatore-summer-special-train-will-now-run-till-30-september/">धनबाद

: बरौनी-कोयंबटूर समर स्पेशल ट्रेन अब 30 सितंबर तक चलेगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही