Search

 
 
 

धनबाद: दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर के बाद घंटों फंसे रहे चालक व उपचालक

 

पुलिस व स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए दोनों को एसएनएमएमसीएच भेजा

Topchachi: तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया मैदान समीप मंगलवार 22 की अहले सुबह नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रक (JH 02 AT 3981) को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (WB 11 F 3481) ने जोरदार टक्कर मारी. टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक में चालक व उप चालक घंटों फंसे. व दोनों दर्द से कराह रहे थे. सूचना मिलते ही आसपास के लोग, तोपचांची थाना की पुलिस व नेशनल हाईवे के कर्मी पहुंचे. सभी ने मिल कर ट्रक में फंसे चालक व उप चालक को निकालने का भरपूर प्रयास किया. परंतु ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह धंस जाने के कारण दोनों बुरी तरह फंसे रहे. बाद में भारी मशक्कत से दोनों को बाहर निकाला गया व इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया. हालांकि दोनों को अधिक चोट नहीं आई है. चालक मुजफ्फरपुर निवासी अनवर व उपचालक साहिबगंज का शहाबुद्दीन बताया गया है. तोपचांची पुलिस दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही