Search

धनबाद: बादलों के शोर के बीच बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत

Dhanbad : कई दिनों की गर्मी व उमस से परेशान लोगों को आज बूंदाबांदी से बड़ी राहत मिली. 23 मई को सुबह से ही कड़ी धूप के बीच दोपहर एक बजे के बाद मौसम बदला. कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई. इसके बाद फिर धूप खिल गयी. दोपहर 2:30 बजे के बाद दोबारा आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया. जिले के कई हिस्सों में कुछ मिनटों के लिए ओले गिरे. लगभग एक घंटे तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी होती रही.

  बारिश ने मौसम बनाया सुहाना

बारिश व बूंदाबांदी की वजह से जिला वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली. 23 मई को दोपहर एक से दो बजे के बीच जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बारिश के बाद 2 घंटे के भीतर ही तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर चला आया. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.

  27 मई तक येलो अलर्ट, 26 को भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग रांची ने 27 मई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इस बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात होने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. इसी कड़ी में 26 मई को धनबाद सहित संथाल के लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//