Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बूंदाबांदी दे रही राहत, वज्रपात ढा सकता है आफत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला सहित लगभग पूरे राज्य में ट्रफ़ और विंड-डिस्कंटीन्यूटी का असर बूंदाबांदी, बारिश, गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा के रूप में देखा जा रहा है. एक ओर जहां मौसम का यह रूप लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे रहा है, तो दूसरी ओर वज्रपात भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों को काले बादल छाने के दौरान सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने ऐसे मौसम में पेड़, बिजली के पोल व तार, खुले आसमान और खेतों से दूर रहने की सलाह दी.

दो डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

27 अप्रैल को धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे 23 डिग्री सेल्सियस पर चला आया. अगले चार-पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. 30 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है. 3 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना भी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही