Search

धनबाद: डीआरएम बंसल ने कई मौकों पर की थी सांसद की अवहेलना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल का तबादला हो गया है. उनके तबादले के बाद यहां कई तरह की चर्चा है. बता दें कि श्री बंसल यहां पिछले दो वर्षों से पदस्थापित थे. वह अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा चर्चा में रहे. बता दें कि धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने डीआरएम के कार्यकलाप पर सवाल खड़े किए थे. [caption id="attachment_576678" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mp-p-n-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> सांसद पी एन सिंह[/caption] रेलवे बोर्ड की मीटिंग में जब 19 सितंबर को शामिल होने के लिए सांसद पीएन सिंह ट्रेन से जा रहे थे तो उन्हें  ठंड में ठिठुरना पड़ा था. वह धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस पर सवार हुए थे और रेलवे की बदइंतजामी से बेहद नाराज हुए थे. सांसद ने कहा था कि बैठक के बाद उन्होंने महाप्रबंधक को बुलाकर गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में यात्रियों को कंबल न दिए जाने के मामले से अवगत कराया था. महाप्रबंधक ने तत्काल धनबाद डीआरएम से इस मामले की जानकारी ली और व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया था. इसके बाद सांसद 4 नवंबर को डीआरएम से मिलने पहुंचे. मगर उन्हें कार्यालय अधीक्षक ने गेट पर ही रोक दिया और अपने कक्ष में बैठकर इंतजार करने को कहा. कार्यालय अधीक्षक का व्यवहार सांसद को नागवार गुजरा और उन्होंने इस पर सख्त आपत्ति जताई. बाद में कार्यालय अधीक्षक ने हाथ जोड़ कर माफी भी मांगी थी.  हाल ही धनबाद रेलवे स्टेशन रोड के फुटपाथ दुकानदारों की समस्या को लेकर डीआरएम से मिलने पहुंचे थे. सांसद ने दुकानदारों को बैठाने की बात की थी, लेकिन उनकी एक न सुनी गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp