Search

 
 
 

धनबाद : डीआरएम ने मनाया सद्भावना दिवस, की गई भावनात्मक एकता की अपील

 

जाति, धर्म व भाषा का भेदभाव किये बिना कार्य करने की शपथ दिलाई

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के मुख्यालय में 18 अगस्त शुक्रवार को ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ मनाया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जाति, धर्म, क्षेत्र, संप्रदाय अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता एवं सद्भावना के साथ काम करें. उन्होंने इसके लिए सभी को शपथ भी दिलाई. उन्होंने हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने के लिए भी रेलकर्मियों का आह्वान किया. इस अवसर पर धनबाद रेल मंडल कार्यालय में कर्यरत लगभग सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही