Search

धनबाद: डीआरएम ने किया गोमो विद्युत लोको शेड का निरीक्षण

Gomoh: धनबाद रेल मंडल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने 3 जूंन शनिवार की शाम 4बजे से लेकर   6 बजे तक गोमो विद्युत लोको शेड का घूम घूम कर निरीक्षण किया. इंजन में तकनीकी खामियों के संबंध में  विभागीय  अधिकारियों  से बातचीत कर उसे दुरुस्त करने का  निर्देश दिया. भारत में निर्मित  शक्तिशाली इंजन डब्लू ए जी--4  के मेंटेनेंस के लिए करोड़ों रुपये  की लागत से शेड विस्तारीकरण का जायजा लिया. रेलवे क्रॉसिंग पॉइंट का भी गंभीरतापूर्वक निरीक्षण कर खामियों को दूर करने का  निर्देश दिया. इस मौके पर  गोमो विद्युत लोको शेड के सीनियर डीडीई हरिशंकर प्रसाद, सहायक मंडल सहायक अभियंता शुभम पटेल, आई ओ  डब्ल्यू मनीष कुमार, डी  ई  ई  सुधाकर प्रसाद , चीफ यार्ड  मास्टर  बी सी  मंडल,  सेनेटरी  इंस्पेक्टर  डी  घोष सहित  अनेक विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp