Search

 
 
 

धनबादः आसनसोल मंडल के डीआरएम ने कुमारधुबी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

डीआरएम ने स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा.रेलवे अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.
 

Dhanbad : आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य ने बुधवार को कुमारधुबी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जतायी. रेलवे अधिकारियों व संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.


डीआरएम ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर भारतीय रेलवे की प्राथमिक परियोजनाओं में शामिल है. इसका उद्देश्य मालगाड़ियों की आवाजाही को तेज, सुरक्षित ल समयबद्ध बनाना है.ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी ली और सभी बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए.


डीआरएम ने स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा.रेलवे अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. ताकि परियोजना तय समय में पूरी हो सके. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही