Search

 
 
 

धनबाद : रेल कर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में डीआरएम माफी मांगें- महासंघ

 

सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ व मंच की बैठक में आंदोलन का निर्णय

डीआरएम के यहां मांगलिक कार्य व अनुष्ठान में नहीं जाएंगे ब्राह्मण

Dhanbad : सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ की झारखंड इकाई ने धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा द्वारा रेलवे अस्पताल के सहायक बसंत उपाध्याय को प्रताड़ित किए जाने की कड़ी निंदा की है. महासंघ व शाकद्विपीय ब्राह्मण परिवार मंच की 26 जून को धनसार में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि इस मामले में डीआरएम सार्वजनिक माफी मांगें, वर्ना ब्राह्मण परिवार आंदोलन करने को विवश होगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि डीआरएम के यहां किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान में कोई ब्राह्मण नहीं भाग लेगा. साथ ही रेल मंत्री से डीआरएम के तबादले की मांग की गई. महासंघ के उपाध्यक्ष जयनंदन मिश्र व सचिव मुरलीधर मिश्र की उपस्थिति में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि बसंत उपाध्याय को सरकारी आदेश का पालन करने का खामियजा भुगतना पड़ा. डीआरएम की प्रताड़ना से वह गहरे अवसाद में हैं. उनका इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा है. दो दिन तक रेलवे के किसी अधिकारी ने बसंत उपाध्याय की सुधि नहीं ली. मामले की गूंज जब दिल्ली में रेल भवन पहुंची, तब अधिकारियों की नींद टूटी और डीआरएम रविवार को उन्हें देखने अस्पताल गए. बैठक में इस मुद्दे पर विप्र समाज के अन्य संगठनों से भी सड़क पर उतरने की अपील की गई, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी ब्राह्मणों को अपमानित करने का साहस नहीं जुटा सके. बैठक में युवा अध्यक्ष संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष जीतेश मिश्रा, प्रवक्ता रत्नेश मिश्रा, राजीव मिश्रा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-arbitrariness-of-e-rickshaw-drivers-on-the-roads-the-city-is-jammed-every-day/">धनबाद

: सड़कों पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, शहर में हर दिन लग रहा जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही