Search

 
 
 

धनबाद : डीआरएम के दौरे से सुवर्णरेखा एक्सप्रेस का पाथरडीह में ठहराव होने की उम्मीद जगी

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-new-city-is-taking-shape-on-8-lane-road-side-beauty-enhanced-by-skyscrapers/">

(Dhanbad) रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल ने 29 अगस्त को धनबाद-सिंदरी सेक्शन में बन रही नई रेल लाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान वे छोटे रलवे स्टेशनों प्रधानखंता, सिंदरी टाउन और पाथरडीह में रुके और जायजा लिया. इस रूट पर माल ढुलाई बढ़ाने के लिए नई रेल लाइन बिछ रही है. इस बनकर तैयार हो जाने से यात्री ट्रेनों व मालगाड़ियों के इंजन रिवर्सल का तकनीकी पेंच समाप्त हो जाएगा. इसे रेल परिचालन में 20 मिनट समय की बचत होगी. डीआरएम के दौरे से धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का पाथरडीह स्टेशन पर ठहराव शुरू होने की उम्मीद जगी है. इस ट्रेन का कोरोना के लॉकडाउन में परिचालन बंद हो गया था. करीब ढाई साल बाद पिछले  एक मई से यह पटरी पर वापस लौटी है. लेकिन रेलवे ने झारखंड और बंगाल के कई स्टेशनों पर इसका ठहराव हटा लिया है. सिंदरी ब्लॉक हॉल्ट, पाथरडीह, सुदामडीह, भोजुडीह, संथालडीह और बाराभूम स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव फिलहाल नहीं है. इंजन बदलने के लिए ट्रेन 20 मिनट अब भी पाथरडीह स्टेशन पर रुक रही है, पर ठहराव हटा लिए जाने से यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा रहा है. उक्त स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि धनबाद-बांकुड़ा मेमू का टिकट पाथरडीह स्टेशन पर उपलब्ध है, लेकिन स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का टिकट नहीं मिल रहा है. लोगों को धनबाद जाकर टिकट लेना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-development-of-positive-thinking-and-systematic-lifestyle-through-sports-principal/">धनबाद

: खेल से सकारात्मक सोच व व्यवस्थित जीवन शैली का विकास- प्राचार्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही