Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईआईटी आइएसएम में ड्रोन-रोबोटिक्स कैंप 13 मई से

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अनमैंड एरियल सिस्टम, सेंसर और कम्युनिकेशन विषय पर एक बूट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप 13 से 17 मई तक आईआईटीआई सिम के ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक लैब इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के छठे तल्ले पर स्थित ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक लैब में आयोजित होगा. बूट कैंप के विषय में समन्वयक प्रोफेसर अभिषेक ग्रोवर ने बताया कि वर्तमान समय में ड्रोन रोबोटिक महत्वपूर्ण विषय है. विद्यार्थियों को इससे परिचित कराने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा लगातार ऐसे कैंप का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में यह कैंप है.

 मानवरहित विमान विकसित करने के सीखेंगे गुर

कैंप में विद्यार्थियों को मानव रहित विमान प्रणालियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम, मार्गदर्शन, नेविगेशन और नियंत्रण विषय का प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिसमें ड्रोन का परिचय, विमान प्रणालियों की मूल बातें, वर्गीकरण, यूएबी संचार, सेंसर, यूएबी डेटा अधिग्रहण प्रणाली, ड्रोन असेंबली, ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक के पहलुओं व चुनौतियों पर प्रायोगिक जानकारी, ड्रोन सिस्टम के अनुप्रयोग जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी. कैंप में आईआईटी-आईएसएम धनबाद के अलावा अन्य संस्थानों के बीटेक, एमटेक, एमएस और पीएचडी, डिप्लोमा पास आउट और अध्ययनरत विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही