Search

 
 
 

धनबाद : नशे में शिक्षक ने 8वीं की छात्रा को पीटा, हंगामा, आरोपी हिरासत में

 

भद्दी बातें बोलने का आरोप, महिलाओं ने स्कूल में किया बवाल 

Dhansar (Dhanbad) : धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विधालय पतराकुली में सोमवार को प्रभारी प्राधानाचार्य जनार्दन प्रसाद द्वारा आठवीं की छात्रा की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा ने अपने घर पतराकुली जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. आरोप लगाया कि प्रभारी प्राधानाचार्य जनार्दन प्रसाद ने शराब पीकर बेवजह उसकी पिटाई की है. इससे नाराज परिजनों के साथ एक दर्जन से अधिक महिलाएं स्कूल पहुंचीं और आधे घंटा तक जमकर हंगामा किया. इसके बाद महिलाएं छात्रा को लेकर धनसार थाना पहुंचीं. छात्रा ने थाने में शिक्षक जनार्दन प्रसाद पर पिटाई का आरोप लगाते हुए शिकायत की. छात्रा का आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक जनार्दन प्रसाद नाखून चेक करने लगे.बकौल छात्रा वह नशे में थे. उसक नाखून बढ़ा भी नहीं था, इसके बावजूद शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी. छात्रा का आरोप है कि शिक्षक जनार्दन हमेशा स्कूल में शराब पीकर आते हैं. भद्दी-भद्दी बातें करते हैं. अपने पास किशोरावस्था नामक एक पुस्तक रखते हैं, जिसे हमेशा छात्राओं को दिखाते हैं. इधर, इस घटना से नाराज महिलाओं आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है.

छात्रा के नाखून बढ़े थे, इसलिए पीटा : जनार्दन प्रसाद

इधर, शिक्षक जनार्दन प्रसाद का कहना है कि ने स्वीकार किया है कि जांच में नाखून बढ़े हुए मिलने के कारण छात्रा की पिटाई की थी. छात्राओं को गंदी पुस्तक दिखाने और भद्दी बातें बोलने का आरोप निराधार है.

शिक्षक की मेडिकल जांच कराई जाएगी : थाना प्रभारी 

इस संबंध में पूछे जाने पर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि शिक्षक पर छात्रा ने शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत की है. शिक्षक का मेडिकल जांच कराया जाएगा.शराब की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ecrku-goes-on-hunger-strike-demanding-implementation-of-old-pension-scheme-in-dhanbad-railway-division/">धनबाद

रेल मंडल में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर ईसीआरकेयू ने की भूख हड़ताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही