Jharia : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 10 नंबर न्यू कॉलोनी निवासी मुन्ना मंडल (32 वर्ष) ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसका शव 2 जनवरी की सुबह मैगजीन घर के समीप स्थित उसके घर से बरामद किया. परिजनों ने बताया कि मुन्ना मंडल प्रतिदिन शराब के नशे में धुत रहता था. इसे लेकर पत्नी के साथ अक्सर उसका झगड़ा होता था. एक जनवरी की सुबह से ही वह घर से गायब था. रात में शराब के नशे में घर लौटा और पत्नी के साथ मार- पीट करने लगा. पत्नी घर से निकल गई और पड़ोसी के घर में रात गुजारी. सुबह जब घर पहुंची तो पति मुन्ना मंडल को फंदे से लटकता देखा. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scooty-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-in-govindpur-angry-people-block-nh/">धनबाद
: गोविंदपुर में ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने किया एनएच जाम [wpse_comments_template]
: गोविंदपुर में ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने किया एनएच जाम [wpse_comments_template]
Leave a Comment