Search

 
 
 

धनबाद : पुटकी बाजार में नशे में युवकों का उत्पात, पुलिस ने खदेड़ा

 
Putki : पुटकी बाजार में सोमवार की रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. बाजार से बस्ती की ओर जानेवाली गली में सुभाष वर्णवाल के घर के दरवाज़े के पास करीब एक युवक बैठकर शराब पीने लगे. वे गाली-गलौज भी कर रहे थे. घर के लोगों ने मना किया, तो उनसे हीह उलझ गए. पुटकी चैंबर के अघ्यक्ष हीरा शर्मा ने मामले की जानकारी फोन पर पुटकी थाना को दी. थाना प्रभारी जगदेव तिर्की दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को खदेड़ा. पिछले दो जनवरी को भी बस्ती में युवकों ने हंगामा किया था. मंगलवार की सुबह चैंबर अध्यक्ष हीरा शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भुक्तभोगी के साथ पुटकी थाना प्रभारी से मिला और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की. पीड़ित सुभाष वर्णवाल ने बताया कि शराब पी रहे युवकों ने परिवार के लोगों के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी भी दी. थाना पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में चैंबर सचिव मुर्तजा अंसारी, सहसचिव टीपू उर्फ इम्तियाज, केदार वर्णवाल, निरंजन शर्मा, महेंद्र वर्णवाल, सदानंद वर्णवाल, सुभाष वर्णवाल किशोर बाउरी, प्रवेश बाउरी, सुनील पासवान, मनजीत कुमार महतो, नीतीश कुमार आदि शामिल थे. सभी ने थानेदार से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-block-the-coal-dump-demanding-coal-2-news-including/">धनबाद

: कोल डंप में कोयला की मांग को लेकर मजदूरों ने किया चक्का जाम समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही