Search

 
 
 

धनबाद : बरटांड़ में नशे में धुत सिपाही का उत्पात, अपार्टमेंट पर चलाई गोली

 
Dhanbad : धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड़ पंडित क्लीनिक रोड स्थित सीपी सिंह इनक्लेव में रविवार की रात शराब के नशे में धुत सिपाही मनसुख झा ने जमकर उत्पात मचाया. रात करीब 12 बजे अपार्टमेंट का गेट नहीं खोलने पर सिपाही ने पहले गेट पर स्कूटी से टक्कर मारी, फिर दोस्तों को बुलाकर पथराव कर दिया. इसके बाद भी जब गेट नहीं खुला तो फायरिंग कर दी. पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. धनबाद इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता ने अपार्टमेंट के लोगों का बयान दर्ज किया है. अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट में गार्ड दिनेश कुमार ड्यूटी पर था. रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर आया. सीधे गेट पर टक्कर मार दी और गेट खोलने को कहा. इस पर गार्ड ने कहा कि पहले यह बताएं कि आप किसके यहां जाएंगे, तभी गेट खुलेगा. इसी बात पर वो भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा. बताया जा रहा है कि वो झियाडा में कार्यरत हजारी शर्मा से मिलने की बात कह रहा था. तब गार्ड ने हजारी शर्मा को सूचना देकर बुलाया. तब पता चला कि वह सिपाही मनसुख झा है, जो डाॅ समीर कुमार का बाडीगार्ड है. इधर, तब तक सिपाही ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया. फिर सिपाही और उसके दोस्तों ने अपार्टमेंट पर पथराव कर दिया. यह देख हजारी शर्मा ने सिपाही मनसुख को अपार्टमेंट में आने से मना किया. इस पर उसने पिस्टल निकाल कर अपार्टमेंट की ओर फायर कर दिया. उस वक्त अपार्टमेंट गेट की दूसरी तरफ दर्जनों लोग मौजूद थे. संयोगवश गोली गेट पर ही लगी. अपार्टमेंट के लोग लगभग ढाई घंटे तक दहशत में रहे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सिपाही और उसके साथी वहां से निकल गए. पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों का बयान दर्ज किया है. उसके आधार पर जवान मनसुख पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crowd-of-tourists-gathered-at-topchanchi-lake-to-celebrate-new-year/">धनबाद

: तोपचांची झील पर नया साल का जश्न मनाने उमड़ी सैलानियों की भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही