Search

 
 
 

धनबाद : शराबी पिता ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची को पटक कर मार डाला, गिरफ्तार

 
Maithon : धनबाद जिले के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के सियारकनाली गांव में शराबी पिता ने अपनी 21 दिन की दुधमुंही बच्ची को पटक कर मार डाला. यह आरोप बच्ची की मां ममता देवी ने लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की आरोपी पिता दीपक पासवान को गिरफ्तार कर ले गई. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. बच्ची के पिता दीपक पासवान ने आरोप को ग़लत बताया है. उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी का इलाज करवा रहा है. उसे टीबी की बीमारी है. बच्ची को पटक कर मारने की बात झूठी है. वहीं, ममता देवी ने बताया कि सोमवार की शाम पति दीपक पासवान शराब के नशे में धुत होकर घर आया और बेवजह झगड़ा करने लगा. इसी दौरान उसने दुधमुंही बच्ची को पटक दिया. बच्ची को अंदरूनी चोट आई और उसने दूध पीना छोड़ दिया. मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई. ममता ने बताया कि पति दीपक शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता है. बूढ़ी मां के साथ भी मारपीट करता है. ग्रामीणों ने भी दीपक की करतूत बयां करते हुए कहा कि मारपीट के डर से ममता और उसकी सास गांव में छुपती फिरती हैं. यह भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/babulal-said-on-the-announcement-of-election-dates-this-election-is-to-save-jharkhand/">चुनाव

तारीखों के एलान पर बोले बाबूलाल – झारखंड को बचाने का है यह चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही