Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नशे में धुत युवकों ने युवती को छेड़ा, जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सुदामडीह थाना क्षेत्र के नगीना बाजार में बुधवार 13 अप्रैल की देर रात नशे में धुत तीन युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी की और जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया. युवती के परिजनों ने विरोध किया तो शराबी युवकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों को जमा होते और विरोध से घबरा कर सभी युवक अपनी बुलेट बाइक छोड़ कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने युवती के परिजनों से मामले की जानकारी ली. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. पूछताछ में पुलिस को छेड़खानी तथा जबरन उठाकर ले जाने की बात में सच्चाई नजर आई. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पीड़ित युवती ने कहा कि तीन युवक रवि भुइंया, मुकेश भुइयां और सौरव कुमार ने बदतमीजी की और जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की. सभी शराब के नशे में धुत थे. घर वालों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे. घर की एक वृद्धा घायल भी हो गई है. युवकों ने पूरे परिवार की महिलाओं और पुरुष के साथ मारपीट की है. पीड़ित युवती के पिता ने कहा कि घर में शादी का माहौल है. युवकों का कहना था कि जो मन में आएगा वह करेंगे. सुदामडीह थाना के एसआई रोशन दुबे ने कहा कि मामला छेड़खानी का है. यहां आने पर लोगों से पूछताछ में मामला सही पाया. युवकों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सभी युवक फरार हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shopkeepers-clashed-with-the-administration-who-went-to-vacate-the-public-market-in-the-old-market/">धनबाद

: पुराना बाजार में जनता मार्केट खाली कराने गए प्रशासन से भिड़े दुकानदार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही